पति का पीछा कर होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा:पत्नी बोली- दोनों कमरे में बिना कपड़ों के थे; पुलिस के पैर पकड़कर रोने लगी प्रेमिका
बेतिया में पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पकड़ा है। पत्नी का कहना है कि मुझे शक था कि मेरा पति मुझे धोखा दे रहा है। मैंने दोनों को कमरे में बिना कपड़ों के पकड़ा। मेरे साथ पुलिस भी थी। पत्नी का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद पति अपनी प्रेमिका से कह रहा था कि तुम डरो मत मै सब संभाल लूंगा। मामला बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना इलाके का है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… महिला का नाम सबाना अंजुम है। वो रामनगर के नरायणापुर की रहने वाली है। 5 साल पहले महिला का निकाह रामनगर के संखर गांव के रियाज अहमद से हुआ था। दोनों की एक बेटी है। सबाना ने बताया कि पति मुझे अपने साथ नहीं रखता था। इसी वजह से डेढ़ साल से वो अपने मायके में रह रही है। सबाना ने बताया कि मंगलवार को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारा पति किसी महिला को बाइक पर कहीं ले जा रहा है। सबाना ने कहा कि पहले तो मैंने समझा कोई घर वाला होगा। लेकिन जब फोन करने वाले ने कहा कि वो किसी होटल की तरफ जा रहा है। सबाना ने अपने पति के लोकेशन की डिटेल ली और अपनी बहन के साथ वो निकल गई। पत्नी बोली- पुलिस को देखकर रोने लगी पति की प्रेमिका सबाना ने आगे बताया कि वह पति को रंगेहाथ पकड़ना चाहती थी इसलिए होटल के कर्मियों से कमरे का नंबर बताने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं बताया। काफी देर तक उनसे रिक्वेस्ट करती रही पर वह नहीं मानें। सबाना ने बताया कि जब होटल कर्मी कमरे तक नहीं ले गए तो दीदी ने पुलिस को बुलाने की बात कही। जिसके बाद हम दोनों बहनें शिकारपुर थाना जाने लगी, तभी रास्ते में हाईस्कूल चौक के पास दो पुलिस कर्मी मिले। जिनसे हम लोगों ने पूरी बात बताई। सबाना का कहना है कि पुलिस ने मेरी बात सुनने के बाद मेरा साथ दिया। वो मेरे साथ होटल आई। उसके बाद होटल वालों ने बताया कि मेरे पति किस कमरे में हैं। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो कमरे के अंदर मेरा पति और उसकी प्रेमिका दोनों मौजूद थे। पति बोला- मिलने के लिए होटल बुक किया था युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इस लड़की को काफी दिन से जानता है। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती है। काफी दिन से मिले नहीं थे इसी वजह से होटल बुक किया था। पत्नी के नाम पर बुक किया था रूम थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होटल से दो आधार कार्ड मिले हैं। एक पति का है दूसरा उसकी पत्नी का है। किसी को शक न हो इसी वजह से पत्नी का आधार कार्ड पर रूम बुक किया था। महिला ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jul 15, 2026 - 11:43
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.