नूतन उदया फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान:नवादा में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन की दी गई जानकारी

नवादा के बुधौल गांव में नूतन उदया फाउंडेशन ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित उपायों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन की संचालिका प्रगति श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में महिलाओं को सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण व मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था ने सभी उपस्थित महिलाओं के बीच निशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना संस्था की प्राथमिकता है, ताकि वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। बच्चों के बीच ORS-बिस्किट बांटी गई संस्था की सचिव संध्या सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में आए बच्चों को भी शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बच्चों के बीच ओआरएस, ग्लूकोज पाउडर, बिस्किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। संध्या सिंह ने बताया कि आने वाले समय में इसी स्थान पर एक बड़ा स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों का मिला भरपूर सहयोग शिविर के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से आवश्यक सलाह प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में गांव के स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इस अवसर पर रेशम सिन्हा, सरिता गुप्ता, अंजुल गुप्ता, मंजू कुमारी, निशिता बर्मन, ललिता देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नूतन उदया फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0