घर से निकल रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर:चालक मौके से फरार, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ख्रंगाल रही पुलिस

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनभेड़िया कला गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से बाहर निकली ही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान तिनभेड़िया कला निवासी राजेश पंडित की पत्नी कमलावती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजेश पंडित का घर सड़क किनारे स्थित है। सोमवार को कमलावती देवी घर के दरवाजे के सामने निकली ही थीं कि अचानक अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर जब तक घर के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे, तब तक वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो चुका था। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के पति का आवेदन लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज इस संबंध में बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के पति के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बसे घरों के सामने से तेज रफ्तार वाहनों का गुजरना आम बात है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0