कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C:MP-राजस्थान में कोहरा, सड़क हादसों में 7 मौतें; हरियाणा-पंजाब के 5 शहरों में तापमान 4° से नीचे

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही। यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज हुआ। गुलमर्ग में -9°C और कुपवाड़ा में -3.5°C तापमान रहा। इधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। MP के ग्वालियर में भिंड रोड हाईवे पर कोहरे के कारण एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष थे। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक 4 किलोमीटर लंबा जाम रहा। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे रहा। हरियाणा के नारनौल में पारा 2°C और भिवानी में 2.5°C रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3°C और बठिंडा में 3.8°C और फिरोजपुर में 3.4°C रहा। देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : पचमढ़ी सहित 5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, कल से पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर लौटेगा। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 24 जिलों में सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ कोहरा छाया रहा। पचमढ़ी सहित 5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : तेज बारिश के साथ फिर गिरेंगे ओले, आज 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट; 20 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम राजस्थान के 12 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग) के जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इससे पहले गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में हल्के बादल छाए रहने से दिन में भी सर्दी का असर तेज रहा। 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी : राज्य में फिर से घना कोहरा, 3 दिन बारिश का अलर्ट; बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी यूपी के लखनऊ, झांसी, आगरा, अलीगढ़ सहित 30 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। तेज बर्फीली हवा से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग ने आज से अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 3 फरवरी तक बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, बगहा सबसे ठंडा जिला; 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम बिहार में बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही हल्की कंपंकपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 6 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ : अमरकंटक में बूंदाबांदी, रायपुर, पेंड्रा और मैनपाट में धुंध, कल तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट संभव छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। रायपुर, पेंड्रा और मैनपाट में धुंध है। हालांकि, दिनभर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अमरकंटक में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : आज धुंध-शीतलहर का अलर्ट, कल से तेज हवाओं के साथ बारिश संभव; फरीदकोट में 3 डिग्री पारा पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार को धुंध और शीतलहर चलने का अलर्ट है। गुरुवार को फरीदकोट राज्य भर में सबसे सर्द जगह रही। यहां रात का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में शीतलहर चलने की संभावना है। 31 जनवरी से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर जारी; कल से बारिश का दौर, ओले गिरने की आशंका हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। राज्य में 31 जनवरी से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में कल रात से 2 फरवरी के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 3 जिलों में बर्फबारी की संभावना; उत्तरकाशी, चमोली सहित 4 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट उत्तराखंड के आदि कैलाश, केदारनाथ और बद्रीनाथ में शुक्रवार को बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर के निचले इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज शाम तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बताया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 2700 से 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Jan 30, 2026 - 15:18
 0