करौली में धूल भरी हवाओं के साथ हुई बारिश:तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

करौली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। शाम चार बजे के आसपास क्षेत्र में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज धूल भरी हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब 15 मिनट तक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जना और हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक घुल गई। जिले के कई स्थानों पर इसी तरह की स्थिति रही। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र, हिंडौन सिटी के मौसम विशेषज्ञ एमके नायक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम में फिलहाल ठंडक है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि हो सकती है।

May 13, 2025 - 19:56
 0