एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले का किया त्वरित खुलासा।*
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले का किया त्वरित खुलासा।*
????*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले का किया त्वरित खुलासा।*
➡️ *03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी संरक्षण में*
*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे व कारतूस बरामद।*
*घटना का विवरण:*
दिनांक 17.07.2026 को वादी कृष सिंह पुत्र श्री जितेन्द्र प्रसाद (निवासी शास्त्री नगर, गड्डा कॉलोनी, रुद्रपुर) द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर दी गई कि पड़ोसी सोनू जूड़ी द्वारा उसे फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी रंजिश में दिनांक 16.07.2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे सोनू जूड़ी अपने साथियों (अनुज उर्फ मुदिया, सोहेल, सोनू राठौर उर्फ मिथुन, सुमित बंगाली, यश चौहान व अन्य) के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वादी के घर पहुंचा। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और घर में तोड़फोड़ की। वादी ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घर की दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए।
*पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:*
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में FIR संख्या-217/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा घटना के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। दिनांक 18.07.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मोदी मैदान क्षेत्र में घेराबंदी कर 04 संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान निम्न रूप में हुई:
1. सोनू राठौर उर्फ जूड़ी पुत्र बेचे लाल राठौर (निवासी: शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी, थाना ट्रांजिट कैम्प)
2. यश सिंह पुत्र धीरज सिंह (निवासी: तपस्या विहार, थाना ट्रांजिट कैम्प)
3. सोहेल पुत्र उमर (निवासी: सिरौली कला, थाना पुलभट्टा; हाल निवासी: आजाद नगर, रुद्रपुर)
4. 01 बाल अपचारी (किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया
*बरामदगी का विवरण:*
अभियुक्तों की अमली जामा तलाशी के दौरान मुख्य अभियुक्त सोनू राठौर उर्फ जूड़ी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 06 खोखा कारतूस तथा नाबालिग किशोर के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जीवित कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
*(नोट: अवैध शस्त्र रखने के जुर्म में अभियुक्त सोनू राठौर उर्फ जूड़ी के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में अलग से मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम भी पंजीकृत किया गया है।)*
गिरफ्तारवाली पुलिस टीम:
निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी (प्रभारी निरीक्षक)
उप-निरीक्षक प्रकाश चन्द
उप-निरीक्षक मनोज कुमार (विवेचक)
उप-निरीक्षक जितेन्द्र खत्री
अपर उप-निरीक्षक चन्द्र प्रकाश बबाढ़ी
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
कांस्टेबल हिमांशु कुमार



