*अलग-अलग दो मामलों में क्रमशः 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम एवं 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*अलग-अलग दो मामलों में क्रमशः 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम एवं 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

Jul 18, 2026 - 22:13
 0

           श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थों व अवैध मदिरा की निर्मिति, भंडारण, परिवहन, विक्रय आदि के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अनवरत् प्रचलित है। 

        *उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में -*

* दिनांक 17.07.2026 की देर रात्रि में कोतवाली किच्छा की पुलिस टीम - 1. उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद, चौकी प्रभारी, चौकी लालपुर, 2. कांस्टेबल मदन नाथ व 3. कांस्टेबल मनोज कुमार द्वारा एक व्यक्ति *हरिदास पुत्र अनक चंद्र राय, उम्र 35 वर्ष निवासी चन्दननगर, देवरिया, कोतवाली किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी* पर उक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60, एक्साइज एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

* दिनांक 18.07.2026 को कोतवाली किच्छा की पुलिस टीम - 1. उपनिरीक्षक विजय सिंह, चौकी प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म व 2. कांस्टेबल यशपाल आर्य द्वारा *रामदत्त पुत्र जोगिंदर सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी जीरो बंधा, धोराधाम, कोतवाली किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 60 पाउच अवैध कच्ची शराब की बरामदगी* पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60, एक्साइज एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।