नेहरू ने बाबा साहेब को हराने में लगा दी थी:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने नेहरू पर साधा निशाना, वी.पी. सिंह को बताया मसीहा, वीपी सिंह ने ही दिया बाबा अम्बेडकर को भारत रत्न
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा है। गुढ़ा ने कहा कि देश के बड़े राजनेताओं ने बाबा साहेब की कुर्बानियों को हमेशा नजरअंदाज किया और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा पंडित नेहरू ने बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी थी। जवाहरलाल नेहरू से लेकर 2011 तक किसी भी बड़े नेता को बाबा साहेब को 'भारत रत्न' देना याद नहीं रहा। खुद को तो जीते जी सम्मान दिला लिए, लेकिन बाबा साहेब को उपेक्षित रखा। यह वी.पी. सिंह की सरकार थी जिसने उन्हें भारत रत्न दिलाया और उनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की। हम उन्हें सम्मान दिलाते आए हैं और दिलाते रहेंगे। वाहन रैली से गूंजा शहर सर्व समाज एकता मंच के आह्वान पर झुंझुनूं में वाहन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के गांधी चौक से शुरू होकर नंबर एक रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। रैली में सैकड़ों की संख्या में कारें, बाइक सवार और पैदल लोग शामिल हुए। डीजे की धुन और देशभक्ति के गीतों के बीच युवाओं में भारी उत्साह था। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया। संयोजक प्रदीप चंदेल, राजेश बजाड़, राजेश आलडिया, दिलीप दिग्रलवाल, सुभाष दिग्रलवाल, विकी जाजोरिया, अजय काला, सुनील गोठवाल, पवन आलडिया, मुकेश महरिया, सुमेर शास्त्री, अजय वर्मा, सुनील कलिया, विकास आला, भंवर जाकृत, डॉ. कमल मीणा, नानूराम गहनोलिया और मनोहर बाकोलिया आदि मौजूद रहे।