इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन व्यापारियों के धरने में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, बोले—व्यापारियों में भय पैदा करने वाली GST कार्रवाई रुद्रपुर में नहीं चलेगी*

इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन व्यापारियों के धरने में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, बोले—व्यापारियों में भय पैदा करने वाली GST कार्रवाई रुद्रपुर में नहीं चलेगी*

Sep 20, 2026 - 21:18
 0
इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन व्यापारियों के धरने में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, बोले—व्यापारियों में भय पैदा करने वाली GST कार्रवाई रुद्रपुर में नहीं चलेगी*

इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन व्यापारियों के धरने में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, बोले—व्यापारियों में भय पैदा करने वाली GST कार्रवाई रुद्रपुर में नहीं चलेगी*

 *मौके से GST अधिकारी राहुल चंद्रा से की फोन पर वार्ता, बोले विधायक शिव अरोरा के होते ऐसी कार्यवाही नहीं चलेगी,व्यापारियों को मुख्यमंत्री धामी के समक्ष मामला रखने का दिया भरोसा*

रुद्रपुर। त्यौहारी सीजन नजदीक है ऐसे मे विधवानी मार्केट में जीएसटी विभाग की ओर से दुकानों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे धरने में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पहुंचे। विधायक ने धरने पर बैठे व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की आवाज को संबंधित विभाग और सरकार के उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

धरने पर व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में जब बाजार में व्यापार का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, उस दौरान दुकानों पर पहुंचकर की जा रही जीएसटी विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असमंजस का वातावरण बन रहा है। व्यापारियों का कहना था कि जांच की प्रक्रिया यदि आवश्यक है तो वह नियमानुसार हो, लेकिन कार्रवाई के तरीके को लेकर व्यापारियों की चिंताओं को भी समझा जाना चाहिए।

व्यापारियों की बात सुनने के बाद विधायक शिव अरोरा ने मौके से ही जीएसटी विभाग के अधिकारी राहुल चंद्रा से फोन पर वार्ता की। विधायक ने अधिकारी से स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले को विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया जाए, ताकि व्यापारियों के बीच उत्पन्न हो रहे भय और असमंजस का समाधान हो सके।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून और नियम अपनी जगह हैं तथा यदि किसी प्रकार की जांच आवश्यक है तो वह नियमों के अनुरूप होनी चाहिए व्यापारी पुरा सहयोग करेगा मगर त्योहारी सीजन में ऐसी तीन- तीन गाड़ी लेकर मार्किट पहुंचना और उनके लेपटॉप जैसी चीजे कब्जे मे लेना कार्रवाई यह बिलकुल ठीक नहीं है ऐसा नहीं होनी चाहिए, आपको क़ोई समस्या है आप नोटिस के माध्यम से व्यापारी को अपने ऑफिस बुला सकते है वह व्यापारी वकील या अपने सीए के माध्यम से जवाब देगा मगर दुकानों पर जाकर उसके स्टॉक की जानकारी पड़ताल करना यह न्यायसंगत नहीं ऐसी कार्यवाही रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के होते तो बिल्कुल नहीं चलेगी, उन्होंने कहा यह संदेश अपने उच्च अधिकारियो तक पंहुचा देना व्यापारी हर प्रकार से सहयोग को तैयार है मगर यह तरीका सही नहीं है सरकार का रिवेंन्यु बढ़े इसमें क़ोई किसी को समस्या नहीं, मगर मेहनत और ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों के बीच भय का वातावरण पैदा हो यह सही नहीं है 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “व्यापारियों के बीच भय का वातावरण पैदा करने वाली इस प्रकार की कार्रवाई रुद्रपुर में नहीं चलेगी और अगली बार ऐसा कुछ होता है तो विधायक शिव अरोरा मोके पर खड़ा मिलेगा । व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और अधिकारियों को भी उनके पक्ष को समझना चाहिए।”

शिव अरोरा ने कहा कि वह इस विषय पर जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी व्यापारियों की समस्या को रखेंगे। उन्होंने धरने पर बैठे इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी बात को मजबूती से आगे रखा जाएगा और ऐसी कार्यवाही न हो इसका पुरा प्रयास होगा।

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर का व्यापारी वर्ग शहर की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्योहारी समय में व्यापारियों को अपने कारोबार पर ध्यान देने का समय है । उन्होंने कहा कि सरकार और यहाँ का जनप्रतिनिधि व्यापारियों के साथ खड़े हैं।

इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे धरने में विधायक के पहुंचने और मौके से ही जीएसटी अधिकारी से फोन पर बातचीत करने से व्यापारियों की समस्या के समाधान को लेकर भरोसा मिला।

इस देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह,दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव,राजेश कामरा, प्रभात खुराना, विभोर बठला, हर्षित कालरा, दीपक ग्रोवर, दीपू तनेजा, बलदेव, प्रदीप कामरा, कमजीत बठला, सुभाष नारंग, निखिल बठला, रवि चावला, शिवा चावला आदि लोग मौजूद रहें।