UP के कुशीनगर में पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ:बिहार-यूपी के वन विभाग ने 20 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, 4 माह में 8 लोगों पर किया था जानलेवा हमला

बिहार के बेतिया जिले के पिपरासी और सेमरा दियारा से लेकर उत्तर प्रदेश के रिहायशी इलाकों में करीब 4 माह से दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार शुक्रवार को सीमावर्ती कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पूर्नहा मिश्र गांव से वन विभाग और गोरखपुर जू की एक्सपर्ट टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया। लगभग 20 घंटे चले संयुक्त अभियान के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर डार्ट से बेहोश कर सुरक्षित पिंजरे में बंद किया गया और बाद में गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद यूपी और बिहार के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कई हमलों से फैली थी दहशत गुरुवार को तेंदुए ने सबसे पहले सिसहन चिरईहवा (यूपी-बिहार सीमा) के पास मंझरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सुनील गुप्ता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उसने पिपरासी पंचायत के मनिया छापर गांव की चिरई देवी को भी घायल कर दिया। यूपी सीमा में पहुंचने के बाद तेंदुए ने धूमनगर गांव के पत्रकार उमेश गिरी पर हमला किया, जबकि रात में कठीछपरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे रहीम अंसारी भी हमले में घायल हो गए। शुक्रवार भोर में तेंदुए ने पूर्नहा मिश्र गांव में ललिता देवी, रजली देवी और डुमरा गांव के मनोज उर्फ टून्ना तिवारी को घायल कर दिया। इस दौरान उसने रामाधार सिंह की गाय और सूरज कुशवाहा की भैंस पर भी हमला किया। पुलिया में फंसा तेंदुआ, फिर हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार हमलों के बाद तेंदुआ एक मकान और फिर गन्ने के खेत से होते हुए पुलिया में जा छिपा। सूचना मिलते ही हजारों ग्रामीण मौके पर जुट गए। भीड़ और शोर के बीच तेंदुआ वहीं फंस गया, जिसके बाद वन विभाग ने पुलिया के दोनों छोर को जाल लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद कुशीनगर डीएफओ वरुण सिंह के नेतृत्व में यूपी और बिहार वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। गोरखपुर से आई ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा हुआ ऑपरेशन रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीओ जितेंद्र कुमार, रेंजर अशोक कुमार यादव, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी, वन दरोगा दिवाकर यादव, फॉरेस्ट गार्ड चंद्र प्रकाश, संदीप पटेल और जटहा बाजार थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। तेंदुए के पकड़े जाने से लंबे समय से दहशत में जी रहे सीमावर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

May 8, 2026 - 21:04
 0