जमुई में BJP नेता पर पारिवारिक विवाद में हमला:खपड़ैल मकान की मरम्मत को लेकर टांगी से वार कर सिर फोड़ा
जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में एक खपड़ैल मकान की मरम्मत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भाजपा के सिमुलतला मंडल उपाध्यक्ष उत्तम सिंह पर उनके ही रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला करने का आरोप है। घायल उत्तम सिंह का झाझा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। उत्तम सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि 3 मई को वे अपने पुराने खपड़ैल मकान की मरम्मत करवा रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई लाला सिंह उर्फ गोविंद सिंह, सुनीता देवी, डोली सिंह और अंकित कुमार वहां पहुंचे और काम रोकने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया विरोध करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया। उत्तम सिंह का आरोप है कि लाला सिंह उर्फ गोविंद सिंह ने टांगी से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अन्य आरोपियों ने ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान उन्हें बचाने पहुंची उनकी गर्भवती बहू के साथ भी मारपीट की गई, जिसके बाद वह भयभीत होकर कमरे में बंद हो गई। पीड़ित उत्तम सिंह को इस हमले में दोनों कंधों, हाथ की अंगुली, आंख के नीचे और सीने में गंभीर चोटें आईं। कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया गया था घटना की सूचना मिलने पर उनके बड़े पुत्र विभूति आनंद मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के दिन ही सिमुलतला थाना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया गया था। इस मामले में थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया है। उत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी के थाने से बाहर जाने का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने एसपी को सौंप दिया है।