IIT without JEE: IIT में पढ़ने का सपना होगा पूरा, बिना JEE के इन Top Courses में सीधे पाएं Admission

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी की आईआईटी से पढ़ाई करें। लेकिन हर छात्र जेईई मेंस या जेईई एडवांस जैसे एग्जाम नहीं क्लियर कर पाते हैं। ऐसे में इन स्टूडेंट्स का सपना सिर्फ सपना बनकर रह जाता है। इसलिए IIT ने ऐसे स्टूडेंट्स और कुशल पेशेवरों के लिए डाटा साइंस, एआई और रोबोटिक्स जैसे कोर्सेज डिजाइन किए हैं।ऐसे में स्टूडेंट्स जेईई मेन और गेट स्कोर के बगैर भी आईआईटी के इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। आईआईटी की ओर से शुरू किए गए यह कोर्सेज उन स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जो अपने कौशल को निखारकर मार्केट में उच्च पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।इसे भी पढ़ें: DRDO Recruitment 2026: बिना परीक्षा Interview से पाएं नौकरी, Computer Science वालों को मिलेंगे ₹37,000एग्जीक्यूटिव प्रोग्रामछात्रों एवं वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आईआईटी, दिल्ली ने पांच महीने का रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। यह शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें स्टूडेंट्स को आईआईटी दिल्ली के फैकल्टी मेंबर्स से सीखने का मौका मिलेगा। कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को रोबोटिक्स सब्जेक्ट से परिचित कराया जाएगा। यह कोर्स 14 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। वह आईआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्सआईआईटी मद्रास की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए बीएस इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स चार साल की अवधि के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 मई 2026 तय की गई है।व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइनआईआईटी बॉम्बे द्वारा स्वयं पोर्टल पर व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की है। यह कोर्स उन स्टूडेंट्स और पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन की बारीकियां सीखना चाहते हैं। बता दें कि इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 थी। वहीं 18 अप्रैल 2026 को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।एयरोस्पेस कोर्सजिन स्टूडेंट्स को एयरोस्पेस क्षेत्र में विशेष दिलचस्पी है, तो बता दें कि आईआईटी खड़गपुर द्वारा 'एयरोस्पेस स्ट्रक्चर एनालिसिस' कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पेशवरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में शामिल होने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है। कोर्स के दौरान IIT खड़गपुर के फैकल्टी मेंबर्स द्वारा स्टूडेंट्स को एयरोस्पेस की अवधारणा और इलास्टिसिटी जैसे सब्जेक्ट्स से परिचित कराया जाएगा।

Mar 19, 2026 - 20:19
 0
IIT without JEE: IIT में पढ़ने का सपना होगा पूरा, बिना JEE के इन Top Courses में सीधे पाएं Admission
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी की आईआईटी से पढ़ाई करें। लेकिन हर छात्र जेईई मेंस या जेईई एडवांस जैसे एग्जाम नहीं क्लियर कर पाते हैं। ऐसे में इन स्टूडेंट्स का सपना सिर्फ सपना बनकर रह जाता है। इसलिए IIT ने ऐसे स्टूडेंट्स और कुशल पेशेवरों के लिए डाटा साइंस, एआई और रोबोटिक्स जैसे कोर्सेज डिजाइन किए हैं।

ऐसे में स्टूडेंट्स जेईई मेन और गेट स्कोर के बगैर भी आईआईटी के इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। आईआईटी की ओर से शुरू किए गए यह कोर्सेज उन स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जो अपने कौशल को निखारकर मार्केट में उच्च पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO Recruitment 2026: बिना परीक्षा Interview से पाएं नौकरी, Computer Science वालों को मिलेंगे ₹37,000


एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

छात्रों एवं वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आईआईटी, दिल्ली ने पांच महीने का रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। यह शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें स्टूडेंट्स को आईआईटी दिल्ली के फैकल्टी मेंबर्स से सीखने का मौका मिलेगा। कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को रोबोटिक्स सब्जेक्ट से परिचित कराया जाएगा। यह कोर्स 14 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। वह आईआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स

आईआईटी मद्रास की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए बीएस इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स चार साल की अवधि के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 मई 2026 तय की गई है।

व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन

आईआईटी बॉम्बे द्वारा स्वयं पोर्टल पर व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की है। यह कोर्स उन स्टूडेंट्स और पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन की बारीकियां सीखना चाहते हैं। बता दें कि इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 थी। वहीं 18 अप्रैल 2026 को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

एयरोस्पेस कोर्स

जिन स्टूडेंट्स को एयरोस्पेस क्षेत्र में विशेष दिलचस्पी है, तो बता दें कि आईआईटी खड़गपुर द्वारा 'एयरोस्पेस स्ट्रक्चर एनालिसिस' कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पेशवरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में शामिल होने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है। कोर्स के दौरान IIT खड़गपुर के फैकल्टी मेंबर्स द्वारा स्टूडेंट्स को एयरोस्पेस की अवधारणा और इलास्टिसिटी जैसे सब्जेक्ट्स से परिचित कराया जाएगा।