IIT Delhi Recruitment 2026: 55 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, शानदार Salary Package

क्या आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में है। अगर आप दिल्ली में बेहतर जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए आईआईटी में नौकरी लेने का बढ़िया अवसर है। बता दें कि 45 से 55 साल तक के अभ्यर्थियों को भी शानदार नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। Indian Institute of Technology Delhi ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर समेत कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 शाम तक निर्धारित की गई है।IIT दिल्ली नॉन टीचिंग वैकेंसी 2026आईआईटी दिल्ली ने यह भर्ती अभियान सिक्योरिटी, हॉस्पिटल, करियर सर्विस, स्टेट एडं वर्क्स कैडर के लिए शुरु किया है।  आईआईटी में नौकरी के लिए योग्यता  - चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर- चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर होना या फिर पुलिस विभाग में उप अधीक्षक अथवा सहायक पुलिस/सुरक्षा बल के कमांडर के रूप में कार्यरत होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अनुभव की बात करें तो कुल 15 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है, जिसमें से कम से कम 5 वर्ष लेवल-11 या 13 वर्ष लेवल-10 के पद पर कार्य किया होना चाहिए। - मेडिकल ऑफिसर- मेडिकल ऑफिसर (साइकेट्रिस्ट) के लिए एमबीबीएस डिग्री इंटर्नशिप के साथ पूरी की हो। इसके साथ ही 3 साल का किसी भी मान्य अस्पताल में अनुभव भी हो। - करियर काउंसलर- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास साइकोलॉजी, सोशल वर्क या संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कुल 7 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम 5 साल का अनुभव साइकोमेट्रिक टेस्टिंग, प्रोफाइलिंग और फुल-टाइम करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में होना अनिवार्य है। - सुपरिटेंडेंट इंजीनियर- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या समकक्ष विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) या समकक्ष पद पर 6600 रुपये ग्रेड पे में न्यूनतम 8 साल की नियमित और संतोषजनक सेवा का अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास ग्रुप ‘A’ पद पर कम से कम 13 वर्षों का अनुभव है, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।आईआईटी दिल्ली भर्ती में आवेदन कैसे करें?   - ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को NIELIT के रिक्रूटमेंट पोर्टल recruit-iitd.nielit.in  पर जाना होगा। - इसके बाद अपना नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, कैटेगिरी जैसी डिटेल्स भरकर डेक्लेरेशन क्लिक करके सब्मिट करें। - अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद लॉगइन करें। - अब फॉर्म के बाकी बॉक्स में अलग-अलग डिटेल्स आपसे मांगी जाएगी। - अपने सर्टिफिकेट्स के अनुरुप सभी भरते जाएं। - इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार सरकारी/सेमी गवर्नमेंट/पीएसयू/सीपीयूएस/सीपीएसई/ आदि में काम कर रहे हैं, उन्हें फॉर्म का भरा हुए प्रिंट आउट सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आईआईटी दिल्ली को स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना भी होगा। पता है, रिक्रूटमेंट सेल, रूम नंबर.207/C-7, डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस, आईआईटी दिल्ली, हौजखास, नई दिल्ली-110016। बाय हैंड फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।आवेदन फीस क्या है?इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अनारक्षितईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन के लिए यह शुल्क 750 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। अन्य डिटेल्स समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहे हैं। 

Mar 19, 2026 - 20:19
 0
IIT Delhi Recruitment 2026: 55 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, शानदार Salary Package
क्या आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में है। अगर आप दिल्ली में बेहतर जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए आईआईटी में नौकरी लेने का बढ़िया अवसर है। बता दें कि 45 से 55 साल तक के अभ्यर्थियों को भी शानदार नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। Indian Institute of Technology Delhi ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर समेत कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 शाम तक निर्धारित की गई है।

IIT दिल्ली नॉन टीचिंग वैकेंसी 2026

आईआईटी दिल्ली ने यह भर्ती अभियान सिक्योरिटी, हॉस्पिटल, करियर सर्विस, स्टेट एडं वर्क्स कैडर के लिए शुरु किया है। 
 
आईआईटी में नौकरी के लिए योग्यता

  - चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर- चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर होना या फिर पुलिस विभाग में उप अधीक्षक अथवा सहायक पुलिस/सुरक्षा बल के कमांडर के रूप में कार्यरत होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अनुभव की बात करें तो कुल 15 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है, जिसमें से कम से कम 5 वर्ष लेवल-11 या 13 वर्ष लेवल-10 के पद पर कार्य किया होना चाहिए।

 - मेडिकल ऑफिसर- मेडिकल ऑफिसर (साइकेट्रिस्ट) के लिए एमबीबीएस डिग्री इंटर्नशिप के साथ पूरी की हो। इसके साथ ही 3 साल का किसी भी मान्य अस्पताल में अनुभव भी हो।

 - करियर काउंसलर- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास साइकोलॉजी, सोशल वर्क या संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कुल 7 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम 5 साल का अनुभव साइकोमेट्रिक टेस्टिंग, प्रोफाइलिंग और फुल-टाइम करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में होना अनिवार्य है।

 - सुपरिटेंडेंट इंजीनियर- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या समकक्ष विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) या समकक्ष पद पर 6600 रुपये ग्रेड पे में न्यूनतम 8 साल की नियमित और संतोषजनक सेवा का अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास ग्रुप ‘A’ पद पर कम से कम 13 वर्षों का अनुभव है, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

आईआईटी दिल्ली भर्ती में आवेदन कैसे करें?

   - ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को NIELIT के रिक्रूटमेंट पोर्टल recruit-iitd.nielit.in  पर जाना होगा।

 - इसके बाद अपना नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, कैटेगिरी जैसी डिटेल्स भरकर डेक्लेरेशन क्लिक करके सब्मिट करें।

 - अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद लॉगइन करें।

 - अब फॉर्म के बाकी बॉक्स में अलग-अलग डिटेल्स आपसे मांगी जाएगी।

 - अपने सर्टिफिकेट्स के अनुरुप सभी भरते जाएं।

 - इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें। 

इसके अलावा जो भी उम्मीदवार सरकारी/सेमी गवर्नमेंट/पीएसयू/सीपीयूएस/सीपीएसई/ आदि में काम कर रहे हैं, उन्हें फॉर्म का भरा हुए प्रिंट आउट सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आईआईटी दिल्ली को स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना भी होगा। पता है, रिक्रूटमेंट सेल, रूम नंबर.207/C-7, डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस, आईआईटी दिल्ली, हौजखास, नई दिल्ली-110016। बाय हैंड फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन फीस क्या है?

इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अनारक्षितईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन के लिए यह शुल्क 750 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। अन्य डिटेल्स समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहे हैं।