Hormuz Strait पर निर्भर नहीं रहेगा भारत, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, सरकार ने बनाया नया प्लान
अमेरिका-इजराइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में युद्ध का तनाव चरम पर है। इस बीच एलपीजी के बाद देशवासियों में डर है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी तो नहीं होगी। इस बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें ...
अमेरिका-इजराइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में युद्ध का तनाव चरम पर है। इस बीच एलपीजी के बाद देशवासियों में डर है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी तो नहीं होगी। इस बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी नहीं बढ़ेंगी। फिर भले ही वेस्ट एशिया में तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है।
ALSO READ: Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की नाक काटने का प्रयास, ट्रेन में हुआ हमला, टायलेट में छुपकर बचाई जान
केंद्र सरकार ने दोबारा यह बात स्पष्ट की है। सरकार ने भरोसा दिलाया है। भारत की एनर्जी सप्लाई की स्थिति सुधर रही है। होर्मुज स्ट्रेट से कार्गो मूवमेंट फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में LPG कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस की आलोचना का जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि आरोप गलत हैं।
खबर की बड़ी बातें
- पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी नहीं बढ़ेंगी
- वेस्ट एशिया में तनाव का असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर पड़ रहा है
- सरकार ने दोबारा यह बात साफ कर दी है
- भारत के एनर्जी स्टॉक की स्थिति मजबूत हो रही है
- कीमतों में स्थिरता पर पहले दिया गया आश्वासन सिर्फ ट्रांसपोर्ट फ्यूल के बारे में था
- भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते पर कम कर रहा है निर्भरता
- भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के बाहर के सोर्स से क्रूड इंपोर्ट लगभग 10% बढ़ा दिया
ALSO READ: Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, क्या IND vs NZ फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा हाल
केंद्र सरकार ने कहा कि पिछला बयान सिर्फ पेट्रोल और डीजल के बारे में था। यह LPG के बारे में नहीं था। भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते पर निर्भरता कम करने के लिए अपने क्रूड ऑइल सोर्सिंग को डायवर्सिफाई कर रहा है। भारत का लगभग 60% क्रूड इंपोर्ट होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे रास्तों से आता था। अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 70% हो गया है। Edited by : Sudhir Sharma



