नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज पटना में JDU में होंगे शामिल, बिहार राजनीति में बड़ा संकेत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की ...

Mar 8, 2026 - 12:26
 0
नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज पटना में JDU में होंगे शामिल, बिहार राजनीति में बड़ा संकेत

Nishant Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुके निशांत 40 साल की उम्र में जद (यू) में शामिल होंगे और इस मौके पर संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

ALSO READ: Hormuz Strait पर निर्भर नहीं रहेगा भारत, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, सरकार ने बनाया नया प्लान इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित किया जाएगा।

ALSO READ: 8 March Top News : 8 मार्च की बड़ी खबरें : पेट्रोल नहीं होगा महंगा, ईरान की राजधानी तेहरान में भयंकर बमबारी, भारत न्यूजीलैंड-महामुकाबला नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि सर्वसम्मति  से यह निर्णय लिया गया है कि निशांत को उनके पिता के इस्तीफे के बाद नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी। जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बिहार के एकमात्र मंत्री थे। Edited by : Sudhir Sharma