2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील
Royal Enfield अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी 4 सितंबर 2026 को नई Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च कर सकती है। यह ब्रांड के 440cc प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरी बाइक होगी। खास बात यह है कि Himalayan 440 कंपनी ...
Royal Enfield अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी 4 सितंबर 2026 को नई Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च कर सकती है। यह ब्रांड के 440cc प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरी बाइक होगी। खास बात यह है कि Himalayan 440 कंपनी की सबसे किफायती Adventure Bike हो सकती है। नई बाइक को Royal Enfield Scram 440 और Himalayan 450 के बीच पोजिशन किया जा सकता है। ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखा जा सकता है जो कम कीमत में एक मजबूत और भरोसेमंद एडवेंचर बाइक चाहते हैं।
ALSO READ: ₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल
Himalayan 411 की जगह लेगी Himalayan 440?
Royal Enfield Himalayan 411 के बंद होने के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसी बाइक की कमी महसूस की जा रही थी, जो एडवेंचर बाइक सेगमेंट में किफायती एंट्री दे सके। वहीं, Himalayan 450 बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आती है, लेकिन इसकी कीमत कुछ ग्राहकों के बजट से बाहर हो सकती है।
ऐसे में Himalayan 440 उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो लंबी दूरी की टूरिंग के साथ हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए एक सरल और मजबूत बाइक चाहते हैं।
ALSO READ: Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
443cc इंजन देगा दमदार परफॉर्मेंस
Himalayan 440 में 443cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है। यही इंजन Royal Enfield Scram 440 में भी इस्तेमाल किया गया है।
Scram 440 में यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि Himalayan 440 में भी इंजन का आउटपुट लगभग इसी स्तर पर रखा जा सकता है।
21-इंच फ्रंट व्हील के साथ आएगी बाइक
Himalayan 440 के हार्डवेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील दिए जाने की संभावना है। इससे इसे खराब सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा सक्षम बनाया जा सकता है।
सस्पेंशन सेटअप भी एडवेंचर बाइक के हिसाब से लंबा ट्रैवल वाला हो सकता है। इसमें आगे करीब 190mm और पीछे 180mm सस्पेंशन ट्रैवल मिलने की उम्मीद है, जो Himalayan 411 के सेटअप के समान है।
मिलेगा सिंपल सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
Himalayan 440 में Himalayan 450 की तुलना में ज्यादा सरल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। इसमें Scram 440 जैसा सेमी-डिजिटल सेटअप मिलने की संभावना है।
इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें फ्यूल लेवल, टाइम, ट्रिप और ओडोमीटर जैसी जानकारी दिखाई देगी।
इसके अलावा बाइक में Royal Enfield Tripper Navigation Module को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिए जाने की उम्मीद है।
2.50 लाख रुपये हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Royal Enfield Himalayan 440 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.50 लाख रुपये रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Himalayan 450 के मुकाबले काफी किफायती विकल्प बनेगी। कंपनी की यह बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो Himalayan 450 से कम कीमत में एक रग्ड, सिंपल और टूरिंग-फोकस्ड एडवेंचर मोटरसाइकिल चाहते हैं।



