12वीं बोर्ड, मऊ के नीरज पासवान जिला टॉपर:500 में 455 अंक मिला, 81.31% स्टूडेंट पास
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मऊ जिले में इस वर्ष कुल 40,979 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 20,902 छात्र और 20,077 छात्राएं शामिल रहीं। जिले का कुल पास प्रतिशत 81.31% रहा। एस देवी इंटर कॉलेज मऊ के छात्र नीरज पासवान ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरज को 500 में से 455 अंक मिला है। जिले में दूसरा स्थान अर्चना मौर्या को मिला। परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं की लगभग समान भागीदारी रही। यह आंकड़े शैक्षणिक क्षेत्र में लैंगिक समानता की ओर बढ़ते कदम को दर्शाते हैं।
