हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवामोर्चा द्वारा रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवामोर्चा द्वारा रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

Aug 15, 2026 - 19:53
 0
हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवामोर्चा द्वारा रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवामोर्चा द्वारा रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

रुद्रपुर। देश के प्रति प्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त आज रुद्रपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में शान से लहराता राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष के साथ युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की,

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के अमृतकाल में हमारा दायित्व है कि हम उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत करें।

गहलौत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने रुद्रपुर सहित पूरे ऊधम सिंह नगर के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज रुद्रपुर की सड़कों पर उमड़ा युवाओं का जोश यह संदेश दे रहा है कि देश का युवा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए सदैव आगे खड़ा है।

तिरंगा यात्रा ने रुद्रपुर में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और देश के प्रति समर्पण का सकारात्मक संदेश दिया। यात्रा के दौरान नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिलामंत्री भाजपा प्रमोद मित्तल, धीरेन्द्र मिश्रा, अमित नारंग, मनीष, रश्मि रस्तोगी, गजेन्द्र प्रजापति, रोहित, रचित व सैकड़ों युवा मौजूद रहे...