हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन:प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी कार्यवाही; बजट पर चर्चा होगी, हंगामे के आसार
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही आज होली के अवकाश के बाद शुरू होगी। आज सत्र का 7वां दिन है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के 20 विधायकों ने सरकार से सवालों के जवाब पूछे हैं। इसके बाद शून्यकाल में भी विधायकों के द्वारा सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। सदन में विधायी कार्यों के बाद सीएम नायब सैनी के द्वारा पेश किए गए 2.23 लाख करोड़ रुपए के बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष के विधायक कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। हालांकि सीएम सैनी की कैबिनेट के मंत्रियों ने भी विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यहां पढ़िए विधायकों के प्रमुख सवाल... बीजेपी विधायक कृष्णा गहलावत ने खेल संबंधित सवाल सदन में लगाया है। उन्होंने पूछा है कि क्या खेल राज्य मंत्री को यह बताते हुए खुशी होगी। क्या सोनीपत जिले के राय विधानसभा क्षेत्र में खेल विश्वविद्यालय, राय में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने/उन्नत करने के लिए सरकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है, और यदि हां, तो उसके विवरण के साथ-साथ किस समय तक उपरोक्त प्रस्ताव के अमल में आने की संभावना है? कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने पूछा है कि क्या लोक निर्माण (बी एंड आर) मंत्री को यह बताते हुए खुशी होगी। क्या यह तथ्य है कि रोहतक में शहरी सौंदर्यीकरण के नाम पर, वृक्षारोपण के उद्देश्य से कई स्थानों पर सड़कों पर डिवाइडर ग्रिल काट दिए गए थे, लेकिन सरकार द्वारा आश्वासन के बावजूद, उक्त ग्रिल की ठीक से मरम्मत नहीं की गई थी। क्या यह भी एक तथ्य है कि सिविल रोड पर बर्तनों में लगाए गए लगभग 70 बागानों के स्थान पर सीधे जमीन में पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए थे। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और गीता भुक्कल ने भी उठाए सवाल कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पूछा है कि क्या कृषि और किसान कल्याण मंत्री को यह बताते हुए खुशी होगी। बास से भकलाना, बदाला से बास, नारनौंद से माजरा और खरबाला से भटोल तक पांच-कराम मार्गों को धातु बनाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है या नहीं, और यदि हां, तो किस समय तक उपरोक्त मार्गों को पूरा किए जाने की संभावना है? पानीपत से बीजेपी विधायक प्रमोद विज ने सवाल पूछा है कि क्या यह तथ्य है कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में पारिवारिक पहचान पत्र (परिवार पहचान पत्र) जारी करने के लिए संपत्ति पहचान पत्र अनिवार्य है, यदि हां, तो उसके कारण क्या हैं। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सदन में सवाल किया है कि क्या विकास और पंचायत मंत्री झज्जर विधानसभा क्षेत्र में निम्नलिखित गांव के तालाबों की सफाई, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे। गांव भुरावास का ऐतिहासिक और प्राचीन पवित्र तालाब, जोंधी में शिव मंदिर के पास तालाब, तालाओ गांव में बागला चौपाल के पास गुइ जौहर (तालाब), चुचकवास गांव में मुख्य सड़क पर स्थित खारिया तालाब, खीरी खुमार गांव में रामेश्वर तालाब शामिल हैं। बीजेपी विधायक राम कुमार गौतम ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया है कि क्या सफीदोन विधानसभा क्षेत्र के गाँव धत्रथ में पीएचसी भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सरकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है; और यदि हां, तो इसका निर्माण कार्य कब तक शुरू होने की संभावना है? CM सैनी ने पेश किया है 2.23 लाख करोड़ का बजट हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार 2 मार्च को बजट पेश किया है। इस बार बजट 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.23 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री सैनी इस बजट में 10 बड़े सेक्टरों जैसे- उद्योग, स्टार्टअप, बड़े शहरों में नए सेक्टर, टेक्निकल एजुकेशन AI, रिसर्च, एग्रीकल्चर पर फोकस किया है।