हरियाणा में होगी FIR और शिकायत मॉड्यूल की हॉटस्पॉट मैपिंग:स्टेट एम्पावर्ड कमेटी में DGP के निर्देश-लंबित मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा
हरियाणा पुलिस मुख्यालय स्तर से एक क्लिक पर प्रदेश की सभी फील्ड यूनिट्स में लंबित शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। काफी समय से लंबित मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। पंचकूला पुलिस मुख्यालय में DGP अजय सिंघल ने 69वीं स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें फील्ड यूनिट के कई वरिष्ठ अधिकारियो ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से भाग लिया। एससीआरबी प्रमुख शिवास कविराज ने बैठक में एससीआरबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डीजीपी ने शिकायत तंत्र को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एफआईआर एवं कंप्लेंट मॉड्यूल की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाए, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि CCTNS के माध्यम से शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ-साथ उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष फोकस किया जाए। सुपरविजन को और सुदृढ़ करने पर बल सिंघल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रणाली की सफलता मजबूत सुपरविजन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें, लंबित मामलों की बारीकी से निगरानी करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कमियों को समय रहते दूर करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी नितिका गहलोत ने बताया कि डिजीलॉकर के साथ हरियाणा पुलिस की सेवाओं का सफल समन्वय किया गया है। अब हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर में सुरक्षित रूप से संग्रहित किए जा सकेंगे, जिससे नागरिकों को डिजिटल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। देश में हरियाणा अव्वल एसपी एससीआरबी नितिका गहलोत ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछली बैठक के बाद हरियाणा पुलिस ने तकनीकी सुदृढ़ीकरण और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। जून 2021 से अब तक 56 महीनों में 42 बार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर राज्य ने अपनी निरंतर उत्कृष्टता सिद्ध की है। जनवरी 2026 में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा ने एक नया मानक स्थापित किया। 27 फरवरी 2026 तक सरल पोर्टल पर 80,52,770 आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में सफल निस्तारण कर प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इसके अतिरिक्त, आईसीजेएस इंटीग्रेशन एवं मेडलीएपीआर के अंतर्गत एनसीआरबी डैशबोर्ड पर भी 10/10 अंक प्राप्त कर हरियाणा ने डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ किया है।