हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ महिला कोच की पोस्ट:धमकियां दिलवाना बंद कर, मैं भी 2 साल रोई थी, अब पीछे नहीं हटूंगी, तुझे नजारे दिखाउंगी
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित महिला कोच ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए धमकियां दिलवाने के आरोप लगाए हैं। महिला कोच ने कहा कि मैं भी 2 साल तक रोई थी, अब तुझे नजारे दिखाउंगी। महिला कोच ने पूर्व खेल खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ हाल ही में अर्जी देकर अब दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग की है। महिला कोच ने चंडीगढ़ जिला अदालत में अर्जी दाखिल कर IPC की धारा 376 और 511 जोड़ने की मांग की है। जिस पर अदालत 4 नवंबर को सुनवाई करेगी। महिला कोच का कहना है कि उसके साथ केवल छेड़छाड़ नहीं हुई थी, बल्कि दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया था। इसलिए मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं भी लगनी चाहिए। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस भी ऐसी ही मांग को लेकर अदालत में अर्जी दे चुकी है, लेकिन निचली अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। अब पीड़िता ने खुद अदालत का रुख किया है। अब जानिए, ताजा VIDEO में क्या बोली महिला कोच… अब समझिए, क्या है पूरा विवाद...



