सोहना में पुलिस ने दबोचा कुख्यात बाइक चोर:चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो वारदातें कबूली, कोर्ट ने जेल भेजा

गुरुग्राम की अपराध शाखा सोहना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिससे वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच 10 अगस्त 2025 को भौंडसी थाना, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डिफेंस कॉलोनी, भौंडसी क्षेत्र से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सोहना की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोहना-तावडू रोड, गुरुग्राम से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान इरशाद उर्फ टीका (25 वर्ष), निवासी गांव सचोली, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी ने कबूली दो वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपी इरशाद ने भौंडसी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के साथ-साथ गुरुग्राम जिले में वाहन चोरी की कुल दो वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और एकांत में खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था। मौका मिलते ही वह बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। दो मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी अन्य वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0