सुपौल में 9 महीने की गर्भवती की हत्या:घर में बेड पर मिली लाश; भाई बोला- जीजा ने जहर देकर मारा; डेढ़ साल की बेटी समेत परिवार भागा

सुपौल में एक 9 महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में बेड पर मिला है। मृतका के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की, साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदौली पंचायत के वार्ड नंबर 1 की है। मृतका की पहचान सिम्पा देवी के रूप में हुई है। पति और डेढ़ साल की बेटी समेत मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… रात के खाने के बाद क्या हुआ, सुबह फोन से खुला राज परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात तक घर में सब कुछ सामान्य था। अन्य दिनों की तरह सिम्पा देवी ने रात में खाना बनाया, पूरा परिवार साथ बैठकर खाना खाया और फिर सभी सो गए। किसी तरह के विवाद या अनहोनी की बात सामने नहीं आई। लेकिन इसी सामान्य रात के बाद सुबह घटनाक्रम अचानक बदल गया। मृतका के भाई नवनीत कुमार ने कहा, सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके जीजा रंजीत कुमार यादव का फोन आया और उन्हें बैजनाथपुर आने को कहा गया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद करीब पौने दस बजे दोबारा फोन कर इमरजेंसी बताई गई और मां को साथ लेकर आने को कहा गया। परिवार को लगा कि सिम्पा गर्भवती थी, इसलिए डिलीवरी का समय आ गया होगा, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो सच्चाई ने सबको झकझोर दिया। घर के कमरे में बेड पर मिला शव जब नवनीत कुमार और उनके परिजन घर पहुंचे तो देखा कि सिम्पा देवी अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है और वह करीब आठ से नौ महीने की गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के भाई ने ही अन्य परिजनों को दी। वहीं, यह भी सामने आया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। मृतका के भाई ने सीधे तौर पर अपने जीजा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 35 लाख खर्च कर की थी शादी मृतका के बड़े पापा योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सिम्पा को शादी के बाद से ही ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और खाने-पीने तक में दिक्कत दी जाती थी। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले परिवार ने 35 लाख रुपये खर्च कर सिम्पा की शादी की थी। इसके बावजूद उसे ससुराल में सम्मान नहीं मिला और लगातार उत्पीड़न झेलना पड़ा। सिम्पी अपने पिता की इकलौती बेटी थी, ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह घटना टल सकती थी। पुलिस-एफएसएल की जांच शुरू डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी भी मौके पर पहुंचे और जांच को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Mar 19, 2026 - 20:18
 0