आंदर में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:मामा के घर से लौटते समय हादसा, चालक फरार; मामला दर्ज

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के अमवारी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर निवासी संतोष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, अमित अपने मामा के घर कडसर से वापस अपने घर जयजोर लौट रहा था। इसी दौरान अमवारी गांव के पास अचानक एक अज्ञात बोलेरो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आंदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में अज्ञात वाहन चालक के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। आंदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना से संबंधित कोई जानकारी या वाहन की पहचान देखी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Apr 4, 2026 - 18:43
 0