सीवान जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई:3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 6 चोरी के मोबाइल व सोने का लॉकेट बरामद, सामान की कीमत 2 लाख रुपए

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सीवान ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग कार्रवाई में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह चोरी के मोबाइल फोन और एक सोने का लॉकेट बरामद किया गया है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में सीपीडीएस टीम, आरपीएफ एवं जीआरपी सीवान द्वारा 30 मई को सीवान जंक्शन पर विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-4 के समीप झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में छिपे दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए। अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के जमुड़िया थाना क्षेत्र के निंधा निवासी 26 वर्षीय संजय नोनिया तथा झारखंड के साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बाबूपुर तीनपहाड़ निवासी 23 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। बरामद मोबाइलों में एप्पल, रेडमी, नोकिया, रियलमी और वीवो कंपनी के फोन शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सोने का लॉकेट छीनकर भागने का प्रयास किया वहीं दूसरी कार्रवाई में प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर गश्ती एवं आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान आरपीएफ टीम ने एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र के तुमरिया गांव निवासी रेल यात्री पेंटर तिवारी के बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागने का प्रयास किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया किला चिक टोली निवासी 19 वर्षीय मासूम अली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

May 31, 2026 - 16:51
 0