23 हजार वाले खाते में अचानक आए 740 करोड़ रुपए:किशनगंज में महिला बोली-इतना बड़ा बैंक बैलेंस देखकर चकित रह गई
किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड की सोनथा पंचायत में एक महिला के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये जमा होने का मामला सामने आया है। यह घटना सोनथा गांव निवासी अरसदी बेगम के सेंट्रल बैंक खाते से संबंधित है। अरसदी बेगम ने बताया कि वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गई थीं। उनके सेंट्रल बैंक खाते में पहले लगभग 23 हजार रुपये थे, लेकिन अचानक उन्हें खाते में 740 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दिखाई दी। मौजूद लोगों ने खाते से पैसे निकालने की सलाह दी महिला ने बताया कि इतनी बड़ी रकम देखकर वह स्वयं भी चकित रह गईं। बैंक में मौजूद लोगों ने उन्हें खाते से पैसे निकालने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने केवल अपनी आवश्यकतानुसार 10 हजार रुपये ही निकाले। अरसदी बेगम के अनुसार, उनके चार बेटे हैं और वह एक साधारण परिवार से आती हैं। खाते में इतनी बड़ी रकम आने का कारण उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने और उचित सहायता प्रदान करने की अपील की है। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक खाते में 740 करोड़ रुपये कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।
Jul 13, 2026 - 22:05
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.