सीतापुर में छात्र के कुकर्म आरोप निकले फर्जी:जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं, 7 जूनियर छात्रों पर केस, DM की रिपोर्ट में फर्जी निकले आरोप

सीतापुर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति) में छात्र के साथ कथित कुकर्म और धमकी देने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक जांच शुरू हुई। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम राजा गणपति आर के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम महमूदाबाद और एसीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। अधिकारियों ने प्रधानाचार्य, वार्डन, शिक्षकों और छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर बयान दर्ज किए। 13 अगस्त की घटना को लेकर शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल और आसपास के परिसर को देखा। इसके बाद प्रधानाचार्य, वार्डन और शिक्षकों से घटना से जुड़ी जानकारी ली गई। जांच अधिकारियों ने संबंधित छात्र और उसके सहपाठियों समेत अन्य छात्रों के भी बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान कई छात्रों ने लगाए गए आरोपों को सही नहीं बताया। उनके अनुसार, मामला छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव से जुड़ा हो सकता है। मेडिकल जांच में भी चोट के निशान नहीं मिले प्रशासन की जांच के साथ संबंधित छात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान छात्र के शरीर पर किसी तरह की चोट या बाहरी अथवा अंदरूनी नुकसान के प्रमाण नहीं मिले। जांच टीम ने घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी देखा। अधिकारियों के अनुसार, कथित घटना की पुष्टि करने वाला कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। इसी आधार पर प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की है। कई बार दूसरे कमरों में जाने की बात सामने आई जांच के दौरान विद्यालय प्रशासन से पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि संबंधित छात्र कई बार अपने तय कमरे के बजाय दूसरे कमरों में जाता था। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से पहले भी उसके अभिभावक को शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने स्कूल परिसर की व्यवस्था और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को भी समझा। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रशासन ने छात्र के लगाए आरोपों को प्रथमदृष्टया निराधार और आपसी मनमुटाव से जुड़ा माना है। पुलिस ने 7 जूनियर छात्रों पर केस दर्ज किया मामले में पुलिस ने सात जूनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट, छात्रों के बयान और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासनिक जांच में फिलहाल कथित कुकर्म और धमकी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0