जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड प्रतियोगिता,20 देशों की मॉडल्स आईं:फिनाले वीक की शुरुआत; 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

जयपुर में सौन्दर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक का शानदार आगाज हो गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 20 देशों की प्रतिभागी जयपुर पहुंचीं, जहां मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित वेलकम सेरेमनी के साथ फिनाले वीक की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को अनंत महल में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 को टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान देश-विदेश से पहुंची प्रतिभागियों को जयपुर की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान से भी रूबरू कराया जाएगा। 20 देशों की प्रतिभागियों का हुआ स्वागत फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर एवं मिस ओशियन वर्ल्ड के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि फिनाले वीक के पहले दिन 20 देशों से पहुंची प्रतिभागियों के लिए वेलकम सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अराइवल लुक के जरिए भी अपनी स्टाइल और व्यक्तित्व की झलक पेश की। यहां देखिए इवेंट की फोटोज.. जयपुर पहुंचने वाले देशों में यूनाइटेड किंगडम, जापान, साउथ सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रूस, जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून और हांगकांग सहित विभिन्न देश शामिल हैं। अगले चार दिनों में होंगे अलग-अलग राउंड फिनाले वीक को अलग-अलग गतिविधियों और राउंड में विभाजित किया गया है। पहले दिन वेलकम सेरेमनी और अराइवल लुक के बाद दूसरे दिन सैश सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें सभी 20 देशों की प्रतिभागियों को उनके-अपने देश के नाम वाले कंट्री सैश पहनाए जाएंगे। तीसरे दिन प्रतिभागियों के लिए फोटोजेनिक राउंड आयोजित होगा, जिसमें कैमरे के सामने उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को परखा जाएगा। इसके बाद प्रतिभागियों को जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विरासत से परिचित कराने के लिए जयपुर टूर कराया जाएगा। इस दौरान वे शहर के मॉन्यूमेंट्स, संस्कृति और हेरिटेज को करीब से जानेंगी। साथ ही कूकस स्थित विरासत हेरिटेज रेस्टोरेंट में प्रतिभागियों को राजस्थानी खान-पान और पारंपरिक स्वाद से भी रूबरू कराया जाएगा। मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विनर भी पहुंचीं जयपुर फिनाले वीक में एक खास आकर्षण मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विजेता लौरा हडसन की मौजूदगी भी है। यूनाइटेड किंगडम की लौरा हडसन जयपुर में होने वाली क्राउन पासिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। पूर्व विजेता की मौजूदगी प्रतियोगिता के इस संस्करण को और खास बनाएगी और नई विजेता को क्राउन सौंपने की प्रक्रिया भी फिनाले वीक का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के आयोजन के माध्यम से जयपुर को केवल एक ब्यूटी पेजेंट के आयोजन स्थल के तौर पर ही नहीं, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के वैश्विक मंच के रूप में भी प्रस्तुत किया जा रहा है। देश-विदेश से आई प्रतिभागियों को जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक खान-पान का अनुभव कराया जाएगा। इससे राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का अवसर भी मिलेगा। मिस ओशियन वर्ल्ड के डायरेक्टर एकता जैन और सी.पी. राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को जयपुर की संस्कृति और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0