सिरसा में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 10 फोन बरामद किए; गैंस सिलेंडर व अन्य सामान भी मिला
सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन भाटी उर्फ गोल्डन उर्फ स्टेच्यू निवासी इंदिरा नगर (डबवाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। DSP हेडक्वार्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 16 फरवरी लखुआना के रहने वाले रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। रमेश ने बताया कि 15 फरवरी की रात वह अपनी पत्नी के साथ डबवाली के नागरिक अस्पताल में मौजूद था, जहां सोते समय उसका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को आरोपी अर्जुन भाटी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 फोन बरामद आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ओपो एम-06 मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर इंदिरा नगर, मंडी डबवाली स्थित एक सुनसान मकान से अन्य 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इनमें एक सैमसंग कीपैड, एक जियो भारत कीपैड, पांच वीवो फोन, एक ओपो फोन और एक रेडमी फोन शामिल हैं। ये सामान भी मिला इसके अलावा, आरोपी के कब्जे से दो लोहे की कुर्सियां, एक एटलस साइकिल, एक कंप्यूटर कांटा और एक इंडेन मार्का सिलेंडर भी बरामद किया गया है।