ढोल-नगाड़ों के साथ शपथ लेने पहुंचे मनोनीत पार्षद:मेयर ने सभी 10 मनोनीत पार्षदों को नगर निगम में दिलाई शपथ

आगरा नगर निगम में गुरुवार को शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नगर निगम सभागार में नामित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कई पार्षद ढोल नगाड़ों के साथ नगर निगम पहुंचे थे। इस दौरान कुछ नामित पार्षदों ने नगर निगम परिसर में आतिशबाजी भी की। शासन ने हाल ही में संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेन्द्र सविता, सुनील करमचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल एवं राहुल वाल्मीकि सहित 10 पार्षदों को आगरा नगर निगम में मनोनीत किया है। शपथ ग्रहण से पूर्व नामित पार्षद अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच नगर निगम परिसर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पार्षदों के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। समारोह में नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम तथा उपनगर आयुक्त डा. सरिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर ने शपथ लेने वाले सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी पार्षद शहर के विकास, स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह के दौरान पार्षदों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Apr 9, 2026 - 18:22
 0