रोहतक पीजीआई में ऑर्गन ट्रांसप्लांट:दिल्ली पहुंचने के लिए स्पेशल ग्रीन कॉरिडोर बनाया, भिवानी के व्यक्ति को हुआ था ब्रेन डेड
रोहतक पीजीआई में ब्रेन डेड व्यक्ति के ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए गए हैं। जिसके लिए दिल्ली से आई डॉक्टरों की स्पेशल टीम उसके ऑर्गन लेकर यहां से रवाना हुई। वहीं वहां जाने के लिए स्पेशल ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। जिससे की ऑर्गन को समय से पहुंचाया जा सके। वहीं ऑर्गन डोनेट करने वाला व्यक्ति 26 मार्च को घायल अवस्था में भर्ती हुआ था। जो ठीक नहीं हो सका और रोहतक पीजीआई की टीम ने उसे जांच के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वहीं परिवार वालों को जागरूक करने के बाद वे ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए राजी हो गए। इस दौरान दिल्ली अस्पताल से आई टीम ने लीवर, आंख, कीडनी आदि डोनेट की गई है। रोहतक पीजीआईएमएस वीसी डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि भिवानी के जुई कलां निवासी करीब 36 वर्षीय विजेंद्र 26 मार्च को भर्ती हुए थे। उनके सिर में चोट लगी थी। काफी उपचार किया गया, 6-7 अप्रैल को लगा कि ब्रेन डेड हैं, इसके बाद कमेटी बनी। दो बार ब्रेन डेड के लिए इसकी टेस्टिंग हुई और रिपोर्ट आई कि ये ब्रेन डेड हैं। उसके बाद स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट की टीम ने मरीज के परिवार वालों से संपर्क किया और उनको मोटिवेट किया। मोटिवेशन के बाद परिवार वाले तैयार हो गए कि बचना इन्हें है नहीं तो वे ऑर्गन देने को तैयार हैं।



