आरा की मेधावी कृति बनीं नेशनल टेनिस चैंपियन:श्रीनगर में 17 राज्यों की खिलाड़ियों को हराकर हासिल किया खिताब, गोल्ड मेडल जीता
आरा की बेटी मेधावी कृति ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर भोजपुर ही नहीं, पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। 22वीं सीनियर नेशनल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता पिछले छह महीनों से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित की जा रही थी, जिसमें देश के 17 राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद मेधावी ने फाइनल में जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेधावी कृति आरा के समीप स्थित सहेजनी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता ललन प्रसाद एक शिक्षक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मेधावी ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और निरंतर अभ्यास के दम पर इस मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने आरा के केजी रोड स्थित आरा टेनिस क्लब में नियमित प्रशिक्षण लिया। अपने शुरुआती दिनों में वह रमना स्थित मिशन फिजिकल अकादमी से जुड़ी रहीं, जहां से उन्हें खेल की बुनियादी ट्रेनिंग मिली। आरा में एक सम्मान समारोह आयोजित इस उपलब्धि पर मिशन फिजिकल अकादमी, आरा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक योगेंद्र पाण्डेय सहित सभी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने मेधावी को चादर, प्रतीक चिन्ह और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेंद्र पाण्डेय ने कहा कि मेधावी की सफलता पूरे भोजपुर के लिए गर्व की बात है और यह आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अकादमी अपने वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मेधावी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह देश का प्रतिनिधित्व कर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। समारोह में संजय कुमार सिंह, अभय विश्वास भट्ट, जदयू अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह, समाजसेवी संजय राय, क्रिकेट कोच एमके राय, दरोगा समेत कई गणमान्य लोग और खिलाड़ी उपस्थित रहे।