भिवानी में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:स्कूलों में घुसकर वारदात को देते थे अंजाम, कंप्यूटर, प्रिंटर और कीमती सामान ले गए

भिवानी पुलिस ने स्कूलों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया, जो भिवानी और आसपास के जिलों में सक्रिय थे। बता दे कि जिला पुलिस भिवानी द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने विशेष अभियान चलाया। डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि टीम ने लोहारू से दो आरोपियों को पकड़ा। रात में स्कूलों का करते थे चोरी ये आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताले तोड़ते थे। इसके बाद वे वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि निवासी जिनदराण, जिला रोहतक और शेर सिंह निवासी नोनोनद, जिला रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को थाना बवानी खेड़ा में दर्ज अभियोग संख्या 97 के तहत गिरफ्तार किया है। यह अभियोग भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) व 324(4) के अंतर्गत दर्ज है।

Apr 9, 2026 - 18:21
 0