LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 85 फीसदी वोटिंग

Latest News Today Live Updates in Hindi : असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान जारी। इजराइल के लेबनान पर हमले से फिर बढ़ा युद्ध का खतरा। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज फिर बंद किया। पल पल की जानकारी...

Apr 9, 2026 - 18:22
 0
LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 85 फीसदी वोटिंग

voting Latest News Today Live Updates in Hindi : असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान जारी। इजराइल के लेबनान पर हमले से फिर बढ़ा युद्ध का खतरा। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज फिर बंद किया। पल पल की जानकारी...

-इजराइल के लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज बंद किया। सीजफायर तोड़ने की धमकी दी।

-अमेरिका ने कहा कि लेबन ईरान के साथ सीजफायर का हिस्सा नहीं।

-लेबनान पर इजराइली हमले से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल।-असम, केरलम और पुडुचेरी में आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।

-केरलम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावूर से उम्मीदवार सन्नी जोसेफ़ ने कन्नूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने कोच्चि स्थित SNDP नर्सरी स्कूल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-केरलम भाजपा अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर अपना वोट डालने के लिए जवाहर नगर LP स्कूल, पोलिंग स्टेशन 110 पर पहुंचे।

-केरलम के नेता प्रतिपक्ष और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर मतदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर असम, केरलम और पुडुचेरी के वोटरों से बाहर निकल और रिकॉर्ड संख्या में हिस्सा लेंने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला वोटरों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करें। 

-पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने VOC सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबालापुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला।

-असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा अपने परिवार के साथ मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

-हरिपद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने केरलम विधानसभा चुनावों में अपना वोट डाला।

-केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल को कतर का दौरा करेंगे।

-राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने DMS कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला।

-केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

-असम में सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान। केरल और पुडुचेरी में 16% से अधिक वोटिंग।

-असम में सुबह 11 बजे तक 38.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

-पुडुचेरी में 37.06 फीसदी वोटर्स ने वोटिंग की।

-केरलम में 11 बजे तक 33.28 फीसदी मतदान। 

राज्य विधानसभा चुनाव | दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत -

 

असम - 59.63%

केरल - 49.70%

पुडुचेरी - 56.83%दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग। केरल में 62.71 और पुडुचेरी में 72.40 फीसदी मतदान।

असम, केरलम और पुडुचेरी में जबर्दस्त मतदान। असम में 85 प्रतिशत  पुडुचेरी में 87 प्रतिशत और केरलम में 76 प्रतिशत मतदान।