सिरसा में महिला की बालियां छीनी, सीसीटीवी वीडियो सामने आया:घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी बुजुर्ग, फुटेज देख युवक की पहचान

सिरसा जिले के कालांवाली में एक 80 साल की वृद्ध महिला के कानों की बालियां झपटकर एक युवक फरार हो गया। यह घटना वीरवार को रेलवे स्टेशन के पास हुई। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वृद्ध महिला के बेटे जसविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी माता सुखचरण कौर (80) अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक पैदल उनके पास आया और अचानक उनके कान से एक बाली झपटकर भाग गया। जब तक उसकी मां कुछ समझ पाती और शोर मचाती, तब तक आरोपी काफी दूर जा चुका था। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी जुटाई। एएसआई राजेश कुमार भी महिला के घर पहुंचे और परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शुरू की युवक की तलाश पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0