सहरसा में बर्तन दुकान चोरी का खुलासा:15 मार्च की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार, जमीन में गाड़े गए सामान बरामद, गैस सिलेंडर-चूल्हा भी जब्त
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक बर्तन दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके घर के पास जमीन में छिपाकर रखे गए चोरी के बर्तन बरामद किए हैं। इसको लेकर सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने गुरुवार के शाम पुष्टि की। यह घटना 15 मार्च को समदा चौक स्थित मो. जुबैर की बर्तन दुकान में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी जब्त किया
गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए समदा वार्ड संख्या-13 निवासी अमरजीत पासवान (पिता- विको पासवान) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के समीप जमीन खोदकर चोरी के बर्तन बरामद किए। बरामद सामानों में कांसा (फूल) के बदना, लोटा, थाली और कठौती, पीतल के बाल्टी, प्लेट, गिलास, दीप और घंटी, स्टील के टिफिन, बाल्टी, थाली, चम्मच और गिलास के अलावा एल्युमिनियम के बर्तन भी शामिल हैं। पुलिस ने एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी जब्त किया है। बरामद सामानों की संख्या दर्जनों में बताई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष खालिद हयात, अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, पुअनि मनीष कुमार, चौकीदार अनमोल कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सौरबाजार थाना कांड संख्या 71/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में संतोष देखा गया है।