शादी के 9 दिन बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार:सास बोली- बेटी की तरह रहती थी, मां ने पड़ोसी पर लगाया बहलाकर ले जाने का आरोप

मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के 9 दिन बाद दुल्हन ससुराल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी कैश भी ले गई। 1 दिसंबर को सोनी देवी की बेटी स्नेहा की शादी मानिकपुर में जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 दिसंबर को विदाई के बाद स्नेहा अपने ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। 10 दिसंबर की शाम करीब 6:40 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने पड़ोस के युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की मां सोनी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शादी से 7 महीने पहले घर आई थी युवती मायके पक्ष ने धनबाद निवासी कुंदन यादव पर स्नेहा को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कुंदन यादव उनके पड़ोस में रहता था और घर में आने-जाने के कारण स्नेहा को जानता था। सोनी देवी ने बताया कि स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और वह शादी से सात महीने पहले मायके लौटी थी। उन्हें कभी दोनों के बीच किसी नजदीकी का अंदेशा नहीं हुआ, क्योंकि स्नेहा की शादी उसकी सहमति से ही हुई थी। शादी के दौरान की तस्वीरें.... बेटी की तरह रहती थी ससुराल में लड़के की मां अंजना देवी ने बताया कि 1 दिसंबर को स्नेहा से मेरे बेटे की शादी हुई। 2 तारीख को बहू घर आई। कम समय में वो सब से इतना घुल-मिल गई थी कि किसी को लगता ही नहीं था की वह घर की बहू है। 10 दिसंबर की शाम 6:40 मिनट पर घर से चली गई। वो पैंट और कुर्ती पहनी थी। उन्होंने बताया कि स्नेहा हमारा परिवार के साथ इतने अच्छे से रह रही थी कि हमें कभी कोई शक नहीं हुआ। वो सबके साथ हंसती थी बात करती थी कभी किसी को कुछ पता लगने नहीं दी। भाई से मिलने के बहाने युवक आता था घर लड़की की मां सोनी देवी ने बताया कि पड़ोस का कुंदन अकसर मेरे घर आया करता था। वो मेरे बेटे आदित्य से मिलने के बहाने से आता था। इसलिए हमें कभी कोई शक नहीं हुआ। अधिकतर वो छठ पूजा के टाइम ही गांव आता था। इसी दौरान वह मेरे घर दूध लेने के बहाने आता था। इस बीच कुंदन और स्नेह में बातचीत कैसे शुरू हुई मुझे नहीं पता। 1 दिसंबर को जितेंद्र झा के साथ उसकी मरजी से शादी हुई। वो ससुराल में खुश भी थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ मुझे पता नहीं । वो 10 दिसंबर को घर से भाग गई। मेरे जमाई ने फोन कर मुझे बताया था कि मम्मी स्नेहा नहीं मिल रही। थानाध्यक्ष राजकुमार ने पुष्टि की कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Dec 13, 2025 - 13:47
 0