LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग न सिर्फ खुद को जनता के सामने बेनकाब कर रहे ...

Mar 13, 2026 - 10:25
 0
LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल?  कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Narendra Modi in delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग न सिर्फ खुद को जनता के सामने बेनकाब कर रहे हैं, बल्कि देश के हित को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि एलपीजी को लेकर फैलाई जा रही घबराहट किसी भी तरह से सही नहीं है। ALSO READ: donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका

इस संघर्ष ने पूरी दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है।ऐसे कठिन समय में यह बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि एक देश के रूप में हमारी प्रतिक्रिया क्या है। संकट कई मायनों में पूरे राष्ट्र की परीक्षा होता है। हमें शांत रहकर और धैर्य के साथ इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।

 

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें। प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से भी बात की। उन्होंने युद्ध के हालातों पर चर्चा की। 

ALSO READ: ईरान के नए सुप्रीम लीडर mojtaba khamenei की US को खुली धमकी: 'हर मौत का बदला लेंगे, बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट

LPG की किल्लत और विपक्ष पर निशाना

 

प्रधानमंत्री ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर डर पैदा करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पैनिक पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करके वे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

ALSO READ: LPG किल्लत पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, 'घबराएं नहीं, उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, LokSabha में दी पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग मौजूदा हालात का फायदा उठाकर जरूरी चीजों की कालाबाजारी करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी देश के हित के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

पेट्रोलियम भंडार में हुई भारी वृद्धि

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले, भारत के पास रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की क्षमता नगण्य थी; लेकिन आज हमारे पास महत्वपूर्ण भंडार मौजूद हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाए जाने के बाद पीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि ना किसी राजनीतिक टिप्पणी के मैं बस इतना कहूंगा कि वे न केवल जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं, बल्कि देश का अहित भी कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि जन विश्वास को मजबूत करके और लोगों में जागरूकता बढ़ाकर हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और इस कार्य में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। Edited by : Sudhir Sharma