'कोटा में सिंथेटिक ट्रैक के आउटर की मिट्टी बदलें':ऊर्जा मंत्री ने मिट्टी की गुणवत्ता पर नाराजगी, ग्राउंड का रखरखाव ठीक से करने के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज श्रीनाथपुरम स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होने KDA इंजिनियर के साथ ग्राउंड में घूमकर जायजा लिया। इस दौरान सिंथेटिक ट्रैक के आउटर की मिट्टी की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मिट्टी बदलने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राउंड के ठीक तरह से रखरखाव की बात कही। ऊर्जा मंत्री ने कहा श्रीनाथपुरम स्टेडियम के ग्राउंड पर आने वाले आने वाले खिलाड़ी इसकी शिकायत करते थे। इसके बारे में अधिकारियों से कहा था। लेकिन जो काम गुणवत्ता से होना था, वो नहीं हो रहा। आज सभी अधिकारियों को मौके पर बुलाया और साइट विजिट करवाई है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक जैसा ग्राउंड बने हैं और इसे बेहतर ग्राउंड बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि आने वाले समय में अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सके। इस सिंथेटिक ट्रैक पर प्रेक्टिस करके कई अच्छे खिलाड़ी निकले हैं। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गए हैं। ग्राउंड का रखरखाव ठीक तरीके से हो, ग्राउंड पर किसी तरीके की गंदगी ना रहे। यहां आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और अच्छा माहौल मिले। यहां आवारा पशु, जानवर आ जाते हैं। इन पर लगाम लगे। ग्राउंड के आउटर पर पड़ी मिट्टी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। देखने से ऐसा लग रहा है, कि मिट्टी मानको के हिसाब से ठीक नहीं है। अधिकारियों को मिट्टी बदलने के निर्देश दिए हैं, और मापदंड के अनुसार मिट्टी डालवाने अधिकारी और क्वालिटी से काम करने के निर्देश दिए हैं। ताकि यहां पानी ना रुके और बच्चों को खेलने में दिक्कत ना हो। आने वाले 15 दिन में इसको ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी निर्देश दिए कहीं ना कहीं अनदेखी रही है।



