कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू:नारनौल होकर चलेगी, राजस्थान के लोगों को भी होगा फायदा
हरियाणा रोडवेज ने महेंद्रगढ़ के कनीना से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ तक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा नारनौल होकर संचालित होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजस्थान जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के जीएम देवदत्त ने बताया कि यह बस सेवा प्रतिदिन चलाई जाएगी। जीएम देवदत्त के अनुसार बस सुबह 7 बजे कनीना से रवाना होगी और सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद बस जयपुर, टोंक, देवली और बेगू होते हुए रात लगभग 10 बजकर 15 मिनट पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कनीना से चित्तौड़गढ़ तक की यात्रा में करीब 15 घंटे का समय लगेगा। अगले दिन होगी वापसी उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ से वापसी में बस अगले दिन सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। वापसी के सफर में करीब 14 घंटे का समय लगेगा। इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। पहले भी था परमिट जीएम देवदत्त ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का परमिट पहले से विभाग के पास था, लेकिन काफी समय से यह सेवा बंद पड़ी हुई थी। परिवहन विभाग की ओर से किलोमीटर बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद इस रूट को दोबारा शुरू किया गया है। आरती राव के प्रयासों से हुई शुरू उन्होंने बताया कि यह बस सेवा हरियाणा सरकार, परिवहन विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से शुरू की गई है। विशेष रूप से मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से इस रूट को दोबारा चालू किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा मिल सके। राजस्थान के लोगों को भी होगा फायदा रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इस नई बस सेवा से कनीना, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों तक सीधी बस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यात्रियों ने भी इस नई सेवा को लेकर खुशी जाहिर की है।