विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में हुआ पौधारोपण :डॉ.रेनूशरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में हुआ पौधारोपण :डॉ.रेनूशरण

Jun 23, 2026 - 08:32
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में हुआ पौधारोपण :डॉ.रेनूशरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में हुआ पौधारोपण :डॉ.रेनूशरण 

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉ.रेनूशरण के नेतृत्व में पहाड़ से तराई तक हरितक्रांति थीम के तहत स्वयं सेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया वृक्षारोपण के बाद संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनायों सहित कहा ,आज विकसित भारत मिशन के तहत हमारी आवश्यकतानुसार रोडमैप निर्माण, भवन निर्माण, सबस्टेशन, कमर्शियल जरूरत आदि के चलते लगातार पौधे काटे जा रहे है जिस कारण तापमान लगातार गर्म हो रहा है ,भूधरा का जलस्तर घट रहा है।चारों ओर नदियां सूख रही है।हम सब को इस आपदा राहत के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होगें।आईये भूधरा को हरित बनाए, अधिक से अधिक पौधारोपण करें,तथा स्वच्छता और पॉलिथिन का पूर्ण वहिष्कार के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संगीता चौधरी,दयाडसिला,रेनू,धर्म देवी,संगीता गुप्ता,लता,सुहजात, विमला देवी,विध्याबेन, रीतू अग्रवाल सहित शहर के तमाम सम्मानित जन मौजूद रहे।