राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी"

राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी"

Feb 19, 2025 - 21:18
 0
राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार  - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी"

"राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी"

प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।