लखनऊ में 'द फैमिली फेस्टिवल' में सतरंगी सम्मान:वृंदावन योजना के मलिक कॉम्प्लेक्स में कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित मलिक कॉम्प्लेक्स ओपन परिसर में रविवार को 'जीवन में खुशियों के रंग – द फैमिली फेस्टिवल' का आयोजन किया गया। जे.पी.एस. स्टार 11 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी विभूतियों को 'सतरंगी सम्मान' से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सक्सेना ने के. मलिक, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल कुमार, संजय खन्ना, अभिषेक, मनीषा यादव, ज़ेबा खान, सुमित सिंह, रमन दीक्षित, अनित, अमित, उजाला पाल और नेहा वर्मा को सम्मानित किया।मंच पर इन व्यक्तियों के सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश किया समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मनीषा यादव के निर्देशन में घुंघरू डांस अकादमी के कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।इसके बाद दिव्य आशीष योग संस्थान के कलाकारों ने योग के कठिन आसनों और करतबों का प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित करने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। लोगों ने योग की इस अनोखी झलक को खूब सराहा। पर्वतीय नृत्य की प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आराध्या, अविका, आराधना, अनन्या और नित्या ने पर्वतीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। 'घर मोरे परदेसिया' और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।यह आयोजन परिवार, संस्कृति और सम्मान का एक खूबसूरत संगम रहा, जिसने उपस्थित लोगों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

Apr 12, 2026 - 23:58
 0