मंत्री अनिज विज से मिले सिरसा MLA सेतिया:जाना हालचाल, बोले-पार्टीबाजी एक अलग चीज, उनसे कुछ सीखने को मिलता है

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया आज सोमवार को परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए उनके अंबाला स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया ने मंत्री अनिल विज से उनका हालचाल जाना और राजनीतिक गलियारों पर चर्चा की। दोनों नेता एक-दूसरे से मुस्कराते हुए बातें करते दिखे और मंत्री विज ने भी अपने बारे में बताया। कुछ देर बाद मंत्री विज से मिलकर वहां से रवाना हुए। इसके बाद विधायक गोकुल सेतिया मीडिया से रूबरू हुए और राज्यसभा चुनाव पर कहा- पार्टीबाजी एक अलग चीज है और मंत्री विज बुजुर्ग है, उनसे कुछ सीखने को मिलता है। गोकुल सेतिया ने कहा कि मंत्री विज को कुछ दिन पहले चोट लग गई थी और दोनों पांव में फ्रैक्चर हो गया था तो विधानसभा भी नहीं पहुंच पाए। इतना समय हो गया। अगर स्वास्थ्य ठीक न हो तो फिर भी काम में भी रूचि देते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टीबाजी एक अलग चीज है। वे बुजुर्ग है, उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। 7 बार के विधायक भी रहे हैं तो आज मंत्री विज का हालचाल जानने के लिए आया था। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पार्टी के अंदर है : सेतिया विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी के अंदर है और पार्टी को मजबूत करने के लिए दिनरात एक कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। कुछ चीजें ऐसी होती है, उन पर क्लेरिफिकेशन देनी पड़ती है। क्रॉस वोटिंग पर कहा- बहुत दुर्भाग्य की बात है। जिस पार्टी ने टिकट दिया हो और जिस पार्टी ने बनाया हो, उसके लिए पूरा उस तरीके से खड़ा रहना चाहिए। पार्टी को आगे बढ़ाना चाहिए, न कि पीठ में छूरा मारना चाहिए विधायक सेतिया ने कहा- छोटा-मोटा चुनाव तो ये चीजें चलती रहती है। यहीं इम्तिहान की घड़ी होती है। ऐसे छोटे से इम्तिहान में हम पार्टी से दूर हो जाएंगे और भूल जाएंगे कि जिसने हमें बनाया है। क्रॉस वोटिंग करने के लिए। इससे हमारे इलाके के लोगों का विश्वास भी उठता है और आने वाली पीढ़िया भी इफेक्ट होती है। जिस पार्टी में हम है, उसके लिए ईमानदारी से वोट करना चाहिए और वोट करना चाहिए। पार्टी को आगे की ओर बढ़ाना चाहिए, न कि उसके पीठ में छूरा मारना चाहिए।

Mar 23, 2026 - 21:48
 0