रोहतक में नाबालिग द्वारा सुसाइड करने का मामला:पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर मारी गोली, आज होगा पोस्टमॉर्टम

रोहतक में आईएमटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-33ए में 9वीं कक्षा के छात्र ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। वहीं मामले को देखते हुए एसपी गौरव राजपुरोहित भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पहचान 14 वर्षीय जनक अहलावत पुत्र सतीश अहलावत के रूप में हुई, जो मूलरूप से गांव डीघल के रहने वाला है और हाल में सेक्टर-33ए में रहते है। परिजनों के अनुसार जनक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से स्टोर रूम में जाकर खुद को कनपटी से सटाकर गोली चलाई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड करने के पीछे की वजह नहीं स्पष्ट जनक अहलावत द्वारा सुसाइड करने के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार ऐसी कोई बात घर पर नहीं हुई, जिससे जनक कुछ परेशान हुआ हो। किसी ने जनक को कुछ कहा भी नहीं और न कोई कहासुनी हुई। आखिर जनक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह परिजनों के लिए भी एक सवाल बनकर रह गया। फोन से मिलेगी आत्महत्या की जानकारी पुलिस ने मृतक जनक के फोन को कब्जे में लिया है। फोन से ही आत्महत्या के पीछे की गुत्थी सुलझ सकती है। जनक ने पूरे दिन में फोन पर किस-किस से बात की। कोई गेम खेलने का आदि तो नहीं था। पबजी जैसे खेल की आदत तो नहीं थी, जिसके कारण वह तनाव में रहा हो। इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही है। मृतक का आज करवाया जाएगा पोस्टमॉर्टम आईएमटी थाना पुलिस का कहना है कि मृतक का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

May 13, 2026 - 07:26
 0