जांच करने पहुंची पुलिस पर गो तस्कर ने किया हमला:शामली में कुल्हाड़ी से कांस्टेबल घायल, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली
शामली जिले के कांधला कस्बे में मंगलवार देर रात करीब दो बजे पुलिस और एक कथित गो तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सत्यापन अभियान के दौरान एक मकान में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फिर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेल की बताई जा रही है। पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ले के एक मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी की। देखिए तीन तस्वीरें…
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली पुलिस को देखते ही आरोपी खलील पुत्र जमील बौखला गया। बताया गया कि उसने अचानक पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा और भागते समय 315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी खलील के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल कांस्टेबल सुमित और आरोपी खलील को तत्काल कांधला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो जिंदा गोवंश, भारी मात्रा में मांस, एक कुल्हाड़ी, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। छह मामलों में वांछित था आरोपी अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खलील गोकशी समेत करीब छह आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।