पुलिस पर हमले और गो तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:पलवल में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, पांच महीने से फरार था

पलवल जिले में एवीटी हथीन की टीम ने गौ-तस्करी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में करीब पांच माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 गोवंश मुक्त करा चुकी है। सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि यह मामला 26 नवंबर 2025 का है। उस समय एएसआई विरेन्द्र सिंह की टीम केएमपी रोड पर मंडौरी पुल के पास नाकाबंदी कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार और एक कैंटर में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक भरकर नूंह ले जाया जा रहा है। आरोपी ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास इसी दौरान पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। वहीं आरोपी ड्राइवर ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी टकराने के बाद मौके से इमरान, मुरसलीम, नदीम और मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया था। कार से दो गोवंशी बरामद हुए थे। कैंटर से 18 गोवंश बरामद हुए इसी दौरान एक कैंटर को भी रोका गया, जिसका ड्राइवरक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से 18 गोवंश बरामद हुए थे। मामले की गहन जांच करते हुए सीआईए हथीन की टीम ने 13 अप्रैल को जिला नूंह के हुसैनपुर निवासी कैंटर के असली मालिक और मुख्य तस्कर इश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य कोई भी शामिल होगा उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Apr 14, 2026 - 20:25
 0