भोजपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत:वर्कशॉप में काम करने के दौरान लगा झटका, अगले महीने सऊदी अरब जाने वाला था

भोजपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वाशिंग वर्कशॉप में काम करने के हादसा हुआ है। मृतक की पहचान मो. सहजाद आलम उर्फ विक्की के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। परिजनों ने बताया कि गांव के वाशिंग वर्कशॉप में काम करता था। सोमवार को काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग और परिजन आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अगले महीने काम करने के लिए सऊदी अरब जाने वाला था। चार भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार में पत्नी इंशा परवीन और एक पुत्र हमजा आलम है। मां फिरोजा खातून की मौत एक साल पहले बीमारी से हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Sep 16, 2025 - 10:48
 0