भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बावना हत्याकांड मामले में टिल्लू गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बावाना में हुए रवि भारद्वाज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। 30 साल के रवि भारद्वाज की 19 मार्च को हरेवाली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, यह हत्या गोगी और टिल्लू गैंग के बीच लंबे समय से चल रही गैंगवार का नतीजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन्य (22), कुनाल उर्फ शंटी (23) और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो टिल्लू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, चेतन्य ने पीड़ित की दिनचर्या और लोकेशन की जानकारी जुटाई, उसका घर दिखाया और हमले से पहले सोशल मीडिया के जरिए अपडेट साझा किए। इसके बाद दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे रवि भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। 26 मार्च की रात पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर-28 में एक चोरी की स्कूटी को रोका। उस पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें काबू कर लिया गया। इस दौरान एसीपी संजय कुमार नागपाल और हेड कांस्टेबल रोहित को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक .32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी, क्योंकि रवि भारद्वाज का संबंध कथित तौर पर गोगी गैंग से था। मामले में अन्य आरोपियों, जिनमें तरुण उर्फ तोरी शामिल है, की तलाश जारी है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, कई घायल; धारा 144 लागू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में शुक्रवार दोपहर रामनवमी जुलूस के दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर दो समुदायों के बीच हिंसा हुई। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई, जहां एक होर्डिंग से केसरिया झंडा हटाने को लेकर तनाव पैदा हुआ। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा हटाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भड़क गई। हिंसा की एक और घटना शिशातला गांव में हुई, जहां तेज डीजे की आवाज के साथ जुलूस निकालने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद गांववालों और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हाथापाई हुई। पथराव भी हुआ। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। फिलहाल प्रशासन ने पूरे रघुनाथगंज में धारा 144 लागू कर दी है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। आंध्र प्रदेश के तुंगभद्रा नदी में सेल्फी लेते समय 4 लोगों की डूबकर मौत, इनमें दो महिलाएं आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक कोसिगी इलाके में शादी समारोह में आए थे। दोपहर करीब 2 बजे हुई सभी नदी किनारे पहुंचे थे और सेल्फी लेने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। येम्मिगनूर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी एन बरघवी ने बताया कि घटना के समय मौके पर करीब 10 लोग मौजूद थे, लेकिन चार लोगों को बचाया नहीं जा सका। संसद ने वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दी, लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था संसद ने शुक्रवार को वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी और राज्यसभा ने ध्वनि मत से इसे लोकसभा को वापस भेज दिया , जिससे 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रक्रिया पूरी हो गई। लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था। राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर देने के बाद विधेयक को वापस भेज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में कुल व्यय 53.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो 31 मार्च को समाप्त हुए मौजूदा वित्तीय वर्ष की तुलना में 7.7 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर खाली करने की समयसीमा टलने की संभावना, पार्टी को मिल सकती है राहत कांग्रेस पार्टी के लुटियंस दिल्ली स्थित कार्यालय '24 अकबर रोड' को खाली करने की तलवार लटक रही है। संपदा विभाग ने 28 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब इस बेदखली के फिलहाल टलने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस डेडलाइन को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स द्वारा दी गई डेडलाइन को फिलहाल आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बीच कांग्रेस पार्टी अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। यदि समयसीमा बढ़ती है, तो इससे पार्टी को स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम की धमकी, 3 दिन में 3 ईमेल; सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 24 से 26 मार्च के बीच मिले तीन ईमेल में विधानसभा में विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा पहुंचकर ईमेल की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गुप्ता के अनुसार, कुछ ईमेल उन्हें व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग संगठनों के नाम से भेजे गए थे। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सचिवालय को एंट्री गेट पर पर्याप्त CCTV निगरानी और

Mar 28, 2026 - 11:22
 0
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बावना हत्याकांड मामले में टिल्लू गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बावाना में हुए रवि भारद्वाज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। 30 साल के रवि भारद्वाज की 19 मार्च को हरेवाली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, यह हत्या गोगी और टिल्लू गैंग के बीच लंबे समय से चल रही गैंगवार का नतीजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन्य (22), कुनाल उर्फ शंटी (23) और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो टिल्लू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, चेतन्य ने पीड़ित की दिनचर्या और लोकेशन की जानकारी जुटाई, उसका घर दिखाया और हमले से पहले सोशल मीडिया के जरिए अपडेट साझा किए। इसके बाद दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे रवि भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। 26 मार्च की रात पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर-28 में एक चोरी की स्कूटी को रोका। उस पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें काबू कर लिया गया। इस दौरान एसीपी संजय कुमार नागपाल और हेड कांस्टेबल रोहित को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक .32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी, क्योंकि रवि भारद्वाज का संबंध कथित तौर पर गोगी गैंग से था। मामले में अन्य आरोपियों, जिनमें तरुण उर्फ तोरी शामिल है, की तलाश जारी है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, कई घायल; धारा 144 लागू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में शुक्रवार दोपहर रामनवमी जुलूस के दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर दो समुदायों के बीच हिंसा हुई। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई, जहां एक होर्डिंग से केसरिया झंडा हटाने को लेकर तनाव पैदा हुआ। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा हटाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भड़क गई। हिंसा की एक और घटना शिशातला गांव में हुई, जहां तेज डीजे की आवाज के साथ जुलूस निकालने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद गांववालों और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हाथापाई हुई। पथराव भी हुआ। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। फिलहाल प्रशासन ने पूरे रघुनाथगंज में धारा 144 लागू कर दी है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। आंध्र प्रदेश के तुंगभद्रा नदी में सेल्फी लेते समय 4 लोगों की डूबकर मौत, इनमें दो महिलाएं आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक कोसिगी इलाके में शादी समारोह में आए थे। दोपहर करीब 2 बजे हुई सभी नदी किनारे पहुंचे थे और सेल्फी लेने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। येम्मिगनूर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी एन बरघवी ने बताया कि घटना के समय मौके पर करीब 10 लोग मौजूद थे, लेकिन चार लोगों को बचाया नहीं जा सका। संसद ने वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दी, लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था संसद ने शुक्रवार को वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी और राज्यसभा ने ध्वनि मत से इसे लोकसभा को वापस भेज दिया , जिससे 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रक्रिया पूरी हो गई। लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था। राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर देने के बाद विधेयक को वापस भेज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में कुल व्यय 53.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो 31 मार्च को समाप्त हुए मौजूदा वित्तीय वर्ष की तुलना में 7.7 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर खाली करने की समयसीमा टलने की संभावना, पार्टी को मिल सकती है राहत कांग्रेस पार्टी के लुटियंस दिल्ली स्थित कार्यालय '24 अकबर रोड' को खाली करने की तलवार लटक रही है। संपदा विभाग ने 28 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब इस बेदखली के फिलहाल टलने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस डेडलाइन को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स द्वारा दी गई डेडलाइन को फिलहाल आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बीच कांग्रेस पार्टी अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। यदि समयसीमा बढ़ती है, तो इससे पार्टी को स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम की धमकी, 3 दिन में 3 ईमेल; सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 24 से 26 मार्च के बीच मिले तीन ईमेल में विधानसभा में विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा पहुंचकर ईमेल की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गुप्ता के अनुसार, कुछ ईमेल उन्हें व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग संगठनों के नाम से भेजे गए थे। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सचिवालय को एंट्री गेट पर पर्याप्त CCTV निगरानी और डिजिटली एंट्री सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा में 'जन विश्वास संशोधन बिल 2026' पेश, छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक 2026 पेश किया। इसका मकसद छोटे अपराधों को डिक्रिमिनलाइज (अपराध की श्रेणी से बाहर) करना और नियमों को सरल बनाकर कारोबार व आम जीवन को आसान बनाना है। बिल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया। उन्होंने बताया कि इसे सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को शामिल करने के बाद दोबारा लाया गया है। सरकार के मुताबिक, यह बिल छोटे अपराधों को आपराधिक दायरे से बाहर करेगा। नियमों और सजा को तर्कसंगत बनाएगा। ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस को बढ़ावा देगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग को मजबूत करेगी। मंत्री प्रसाद ने बताया कि 23 मंत्रालयों के तहत आने वाले 79 केंद्रीय कानूनों में बदलाव होगा। कुल 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव है। भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल, उग्रवादी म्यांमार की तरफ से भागे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग के दौरान उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे पांगसाउ पास के पास हुई, जब जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान म्यांमार की तरफ से संदिग्ध उग्रवादियों NSCN-K-YA ने फायरिंग की। फेंसिंग का विरोध कर रहे उग्रवादियों की इस फायरिंग के बाद असम राइफल्स ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 8:31 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बोला- दुनियाभर में एआई से बनाए गए फर्जी फैसलों का चलन सुप्रीम कोर्ट ने एआई से जनरेट किए गए ऐसे जजमेंट्स का हवाला देने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है, जो असल में मौजूद ही नहीं हैं। कोर्ट ने इसे बढ़ती हुई समस्या बताया और कहा कि इस पर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि यह प्रैक्टिस अब भारत की अदालतों में ही नहीं, दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बेंच ने यह टिप्पणी बॉम्बे हाईकोर्ट की एक टिप्पणी हटाते हुए की, जो एक कंपनी के डायरेक्टर की याचिका से जुड़े मामले में की गई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अपीलकर्ता की दलीलें चैटजीपीटी से जनरेट लगती हैं। अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक से पहले सूर्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित सूर्य देव के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। अयोध्या के 20 साधु-संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह ध्वजारोहण रामलला के सूर्य तिलक से पहले किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि परिसर में कुल आठ शिखर हैं। इनमें अब तक दो मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण हो चुका है। पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमारन जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। वह वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराइसामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली, ब्रसेल्स, इस्लामाबाद, वॉशिंगटन और कोलंबो में अलग-अलग पदों पर काम किया। वे बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर भी रह चुके हैं। कुमारन 2016 से 2020 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद 2020 से 2023 तक सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर रहे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीजा), फिर एडिशनल सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।