भाजपा कार्यकर्ताओं का सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेसी सामने आए तो नारेबाजी हुई, पुलिस ने बचाव कर संभाली स्थिति

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नागौर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव में बदल गया। रविवार शाम करीब 7.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए। यहां पहले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो जमकर नारेबाजी होने लगी। इससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को रोककर माहौल को नियंत्रित करने का प्रयास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- वंदे मातरम् का अपमान हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर इस तरह की घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। पोटलिया ने कांग्रेस नेतृत्व पर वंदे मातरम् के प्रति नफरत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस मामले में कांग्रेस से जवाब मांग रही है। कांग्रेस ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बागड़ा ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे में राजनीति कर रही है। सोनिया गांधी पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। बागड़ा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस को निशाना बना रही है। उन्होंने राम मंदिर में चोरी के पूर्व सामने आए मामले का जिक्र करते हुए भाजपा से सवाल भी किया। वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ विवाद दरअसल, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान/वंदे मातरम् बजने के दौरान कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता आपस में बातचीत करते नजर आए। इसी वीडियो को आधार बनाकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। रविवार शाम नागौर में हुए प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे राजनीतिक विवाद सड़क पर नजर आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0